ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद ED दफ्तर जाने का शरद पवार का प्लान कैंसिल,...

हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद ED दफ्तर जाने का शरद पवार का प्लान कैंसिल, कहा-कानून व्यवस्था बिगड़ने के डर से नहीं गया ED ऑफिस

27-Sep-2019 02:01 PM

MUMBAI: लंबे चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार NCP चीफ शरद पवार ने ED दफ्तर जाने का प्लान कैंसिल कर दिया है. शरद पवार आज बिना बुलाए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने वाले थे, लेकिन मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने के बाद उन्होंने ईडी जाने के अपने फैसले को रद्द कर दिया है. इससे पहले ईडी ने कहा कि अभी शरद पवार से पूछताछ की जरूरत नहीं है.


शरद पवार ने कहा है कि, 'मैं ED दफ्तर नहीं जाऊंगा. मेरे वहां जाने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है.' उन्होंने कहा कि मेरा बैंक घोटाले से कुछ लेना-देना नहीं है. इससे पहले ED ने शरद पवार को ईमेल के जरिए कहा था कि उनसे अभी पूछताछ की जरूरत नहीं है. 


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 25 हजार करोड़ रुपये के महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में शरद पवार के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. केस दर्ज होने के बाद मुंबई से बारामती तक एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है. हंगामे की आशंका में ईडी दफ्तर के आसपास सात थाना क्षेत्रों में धारा 144 भी लागू की गई.