सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
10-Apr-2023 04:16 PM
By First Bihar
PATNA: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से कल दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ करेगी। ईडी के बुलावे पर तेजस्वी यादव कैबिनेट की बैठक के बाद आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए। लैंड फॉर जॉब स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने 11 अप्रैल को दिल्ली बुलाया था। पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने उनसे इस पर सवाल पूछा तो तेजस्वी बचते नजर आए।
इससे पहले बीते 25 मार्च को सीबीआई ने तेजस्वी यादव के दिल्ली में पूछताछ की थी। गिरफ्तारी के डर से तेजस्वी सीबीआई के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे, लेकिन जब सीबीआई ने तेजस्वी को भरोसा दिलाया कि उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी तब तेजस्वी सीबीआई के समक्ष पेश हुए थे। इस मामले में सीबीआई, और ईडी लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती से पूछताछ कर चुके हैं। 25 मार्च को ही ईडी ने मीसा भारती से करीब सात घंटों तक पूछताछ की थी।
बता दें कि यूपीए की सरकार में लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में नियुक्ति घोटाला हुआ था। लालू पर आरोप है कि उन्होंने रेलमंत्री रहते हुए गलत तरीके से लोगों को रेलवे में नौकरी दी और नौकरी देने के बदले उनसे जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी। जो जमीन और फ्लेट नौकरी देने के बदले लिए गए वे लालू की पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत परिवार के अन्य लोगों के नाम से रजिस्ट्री कराए गए। इस मामले में सीबीआई के साथ ईडी ने भी अपनी जांच तेज कर दिया है और लालू परिवार के लोगों से लगातार पूछताछ हो रही है। ईडी ने पूछताछ के लिए तेजस्वी यादव को 11 अप्रैल को बुलाया है। तेजस्वी मंगलवार को दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होंगे।