मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
26-Dec-2022 09:10 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में बदमाशों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ड्यूटी से घर लौटने के दौरान एक किशोर को 12 लोगों ने अगवा कर लिया। पान गाछी के पास घने जंगल में ले जाकर पहले मारपीट की फिर निर्वस्त्र कर अप्राकृतिक यौनाचार किया। इस दौरान बदमाशों ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और मोबाइल भी छिन लिया।
घटना रविवार की रात 8 बजे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पानगाछी की है। बताया जाता है कि मटिहानी थाना क्षेत्र का रहने वाला किशोर एक कपड़े की दुकान में काम करता था। दुकान बंद करने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। तभी फोन गाछी के पास एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने उसे घेर लिया और अगवा कर उसे सुनसान बागीचे में ले गये और गलत काम किया। इस दौरान उसे कई बार जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गयी। कहा गया कि यदि किसी को बताओंगे तो इस वीडियो वायरल कर देंगे।
घटना के बाद पुलिस भी लापरवाह बनी रही। किशोर न्याय के लिए मटिहानी थाना और मुफस्सिल थाना का चक्कर लगाता रहा। फिर वह अस्पताल पहुंच गया जहां डॉक्टरों ने पहले इलाज करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि यह पुलिस का मामला है। जब वह थाने गया तब पुलिस ने उसे लौटा दिया।
मामला जब मीडिया के सामने आया तब सदर अस्पताल में पीड़ित को भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित के अनुसार मुफस्सिल थाना पुलिस ने सिर्फ नंबर ले लिया और कहा कि जब घटनास्थल पर आएंगे तो बुला लेंगे। गौरतलब है कि 2018 में भी नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया इलाका स्थित एक निजी छात्रावास के छात्रों को कुछ लोगों ने काली स्थान चौक से अपहरण कर लिया था फिर इसी तरह उसके साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार किया था।