ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / बिहार : ड्यूटी पर अवैध वसूली कर रहे 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने...

बिहार : ड्यूटी पर अवैध वसूली कर रहे 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने की बड़ी कार्रवाई

13-Jun-2021 11:59 AM

By Chandan Kumar

SIWAN : सीवान एसपी अभिनव कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  गुठनी के एएसआई विनोद कुमार, जीरादेई के एएसआई प्रदीप सिंह और जीरादेई थाने के ही 4 होम गार्ड के जवान सहित गुठनी थाना के 3 सैप जवान को निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि मैरवा ओवरब्रिज पर ट्रकों से अवैध वसूली हो रही थी, उस समय ड्यूटी पर एएसआई विनोद कुमार पेट्रोलिंग में थे और सैप के जवानों के द्वारा वसूली की जा रही थी. इसी मामले में कार्रवाई की गई है. 


पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार का इस पूरे मामले पर कहना है कि एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें कुछ पुलिसकर्मी ट्रक ड्राईवरों से लेन-देन करते दिखाई दे रहे थे. उन्होंने आंदर थाना के इंस्पेक्टर रणधीर कुमार को वीडियो की सत्यता की जांच करने के लिए दिया था.


जांच करने के बाद इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने एसपी को रिपोर्ट सौंप दी. इसी आधार पर कार्रवाई की गई है और 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. एसपी द्वारा की गई इस कार्रवाई से जिला पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है.