Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी
10-Nov-2022 04:09 PM
SIWAAN : बिहार के सिवान में एक भाई को अपनी बहन का दूसरे समुदाय में शादी करना इतना नागवार गुजरा कि उसने सरे आम थाने के अंदर ही पिस्टल निकाल गोली चला दी, लेकिन मिस फायर की वजह से बहन की जान बच गई। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पिस्टल को जब्त कर लिया। वहीं लड़की के भाई को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, सीवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र में एक भाई अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर उसपर पिस्टल तान दी। इतना ही नहीं बल्कि लड़की के भाई ने थाने में पहुंचकर थाने में गोली भी चलानी चाही। लेकिन, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के पास से तीन गोली और एक खोखा बरामद किया है।
बताया जा रहा, नगमा परवीन और उसके गांव का ही एक हिंदू युवक अरुण राम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। दो महीना पहले नगमा ने अपना घर छोड़ दिया और प्रेमी अरुण के साथ जाकर शादी रचा ली। ऐसा करने के बाद उसके परिजनों ने थाने में अरुण के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी। जिसके बाद यह पूरा मामला शुरू हुआ। अपहरण की शिकायत के बाद जब पुलिस लड़की को बरामद कर थाने लेकर आई और लड़की के परिजन को इसकी जानकारी दी तो थाना परिसर में ही लड़की के भाई सरताज ने अपनी बहन पर पिस्टल तान दी। उसने अपनी बहन पर फायरिंग भी कर दिया, लेकिन संयोग से वह बच गई। वहीं, इस पूरी घटना के बाद लड़की को महिला थाना की पुलिस के साथ मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
इधर, इस मामले को लेकर सराय ओपी थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की के परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लड़की को बरामद करने के बाद लड़की का भाई थाना पहुंच गया। उसके पास से पिस्टल बरामद किया गया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उसके भाई को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है।