ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट, एक करोड़ की चरस और लाखों के गांजा के साथ दो स्मगलर अरेस्ट Bihar Crime News: बिहार में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट, एक करोड़ की चरस और लाखों के गांजा के साथ दो स्मगलर अरेस्ट Saharsa GTSE Seminar: सहरसा में जीटीएसई सेमिनार का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन और प्रेरणा Saharsa GTSE Seminar: सहरसा में जीटीएसई सेमिनार का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन और प्रेरणा Bihar railway news: बिहार के इन जिलों के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, इस स्टेशन को मिला जंक्शन का दर्जा; अब डायरेक्ट पटना Bihar railway news: बिहार के इन जिलों के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, इस स्टेशन को मिला जंक्शन का दर्जा; अब डायरेक्ट पटना Pharmacist recruitment Bihar: फार्मासिस्ट बहाली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ये अभ्यर्थी ही होंगे पात्र Pharmacist recruitment Bihar: फार्मासिस्ट बहाली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ये अभ्यर्थी ही होंगे पात्र World largest Shivling: बिहार में दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना कल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे शामिल World largest Shivling: बिहार में दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना कल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे शामिल

दुष्कर्म के आरोपी के साथ पीड़िता के मामा ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी के साथ पीड़िता के मामा ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

06-Sep-2023 08:10 PM

By First Bihar

BETTIAH: बेतिया में बदले की आग में जल रहे दुष्कर्म पीड़िता के मामा ने आरोपी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया है। मामला सहोदरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां तीन महीने से एक किशोरी के साथ युवक जबरन दुष्कर्म कर रहा था। जब इस बात की जानकारी पीड़िता के मामा को हुई तो वो आग-बबूला हो गया। बदले की आग में जल रहे लड़की के मामा ने आरोपी युवक को किसी तरह घर पर बुलाया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इस तरह मामा ने युवक को भांजी के साथ दुष्कर्म करने की सजा दी। 


लड़की के मामा ने दुष्कर्म करने की सजा के रुप में युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया और युवक का वीडिया भी बनाया। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने लड़की से दुष्कर्म करने वाले युवक और अप्राकृतिक यौनाचार करने वाले लड़की के मामा को गिरफ्तार कर लिया। वही दुष्कर्म पीड़िता को न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराया गया। 


थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि इस मामले में अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में मानपुर थानाक्षेत्र के चौहट्टा गांव के व्यक्ति जो पीड़िता का मामा लगता है उसे गिरफ्तार किया गया है। जबकि सहोदरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी जिसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार हुआ है उसे भी गिरफ्तार किया गया है। 


यौनाचार पीड़ित और दुष्कर्म का आरोपी युवक का कहना है कि धोखे से उसे 27 अगस्त को लड़की ने घर पर बुलाया था। लड़की के बुलावे पर वह उससे मिलने उसके घर पर गया था। जहां लड़की के मामा ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। जबकि लड़की का आरोप है कि वह ट्यूशन के लिए जाती थी। इसी दौरान तीन माह पहले आरोपी युवक ने उसके गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद वह जान से मारने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक के इस करतूत से लड़की काफी परेशान थी। वह अक्सर शांत रहती और किसी से बातचीत नहीं करती थी।


उसके इस रवैय्ये को देख लड़की के मामा ने जब पूछा कि यह हाल क्यों बना ली हो तब लड़की ने अपने मामा को पूरी बात बतायी। भांजी के साथ हुए अत्याचार को मामा बर्दाश्त नहीं कर पाया। वह बदले की आग में जलने लगा और आखिरकार उसने अपनी भांजी का बदला ले लिया। जिस युवक ने उनकी भांजी के साथ दुष्कर्म किया था उसे घर पर किसी तरह से बुलाया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे बेतिया शहर में इस घटना की चर्चा होने लगी। बात जब पुलिस तक पहुंची तब दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया वही आरोपी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने वाले लड़की के मामा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।