Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
07-May-2020 02:11 PM
GAYA : गया से रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज खबर आ रही है ।नौ माह के बच्चे को भी जल्लादों ने नहीं बख्शा। पिलास से नन्हे बच्चे के हाथ की पांचों अंगुलियों के नाखून उखाड़ लिए।
यह दिल दहला देने वाली घटना गया जिला के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के शिवगंज की है। आपसी रंजिश में अपराधियों ने घर के सभी सदस्यों के साथ-साथ नौ माह के मासूम बच्चे को भी जल्लाद की तरह नाखून उखाड़ लिए। इस घटना की प्राथमिकी बोधगया के मगध विश्वविद्यालय थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। सभी अपराधी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।
इन जल्लाद रूपी अपराधियों की सरगर्मी से तलाशने के लिए यूनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। इस संदर्भ में पीड़ित परिवार के सदस्यों सुनीता देवी और खिलामन यादव ने बताया कि गांव के रहने वाले रंजन यादव ,संतोष यादव ,प्रमोद यादव ,अरविन्द यादव और इनके साथ करीब सात लोग शराब के नशे में घर में घुस गए। इस दौरान दरिदों ने पूरे परिवार के साथ मारपीट की। घर के कई सदस्यों का मार कर सिर फोड़ दिया और कई लोगों को गंभीर रुप से घायल कर दिया।पीड़ित परिवार ने बताया कि इस दौरान दरिंदों ने 9 महीने के मासूम बच्ची का पिलास से नाखून उखाड़ लिया। इसके बाद दरिंदों ने घर वालों को बंद कर दियाऔर मौके से फरार हो गये।
इसके बाद पीड़ित परिवार ने मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने पीड़ितों को गया के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गया के एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा ने कहा की इस तरह की सूचना मिली है। इस सम्बन्ध में स्थानीय थानाध्यक्ष को विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। उन्होनें कहा कि जिन लोगों ने भी इस तरह के घटना को अंजाम दिया है , उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।