बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
09-Sep-2023 03:02 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में जबसे स्वास्थ्य विभाग की कमान तेजस्वी यादव ने संभाली है तबसे वो लगातार आए दिन इसमें सुधार को लेकर कोई न कोई नया कदम उठाते ही रहते हैं। कभी - कभार तो तेजस्वी यादव खुद भी अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जाते हैं। इसी कड़ी में अब तेजस्वी यादव ने अस्पतालों में मरीजों और उसके परिजनों को होने वाली समस्या की निजात को लेकर नई पहल शुरू की है।
दरअसल, बिहार में दुर्गापूजा से पहले कुछ खास होने वाला है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक वीडियो के माध्यम से जानकारी दी है कि सभी सदर अस्पतालों में जीविका दीदी की रसोई चालू कर दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जीविका दीदी ने रसोईयों को बहुत बेहतर तरीके से संभाला हुआ है। इस बात की जानकारी बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक वीडियो के माध्यम से दी है। वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर पोस्ट किया है।
राजद के तरफ से जो वीडियो जारी किया गया है उसमें तेजस्वी यादव कहते नजर आ रहे हैं कि दुर्गापूजा से पहले सभी सदर अस्पतालों को इससे (जीविका दीदी की रसोई) कवर कर लिया जाएगा। इससे हमें काफी राहत पहुंची है। उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अस्पतालों में अब खाने-पीने की समस्या नहीं है। जीविका दीदी ने रसोईयों को बहुत बेहतर तरीके से संभाला हुआ है। ऐसे में अब हमें राज्य के सदर अस्पताल में भी खाने-पीने की समस्या नहीं हो इसको लेकर जीविका दीदी की रसोई चालू कर दी जाएगी।
आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया था कि जीविका दीदी की रसोई योजना के तहत बिहार के सरकारी अस्पतालों की कैंटीन में महिलाओं (जीविका दीदी) के द्वारा बनाया गया खाना दिया जाएगा। इस योजना के कई फायदे बताए गए थे। एक तरफ जीविका दीदी आर्थिक रूप से सक्षम होंगी।
वहीं, दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके स्वजन एवं अस्पताल के स्टाफ को अच्छा खाना मिलेगा। इस योजना के तहत जीविका दीदी द्वारा बनाया गया खाना मरीजों को फ्री में मिलता है, जबकि परिजनों को कम से कम दाम पर भोजन उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश करीब सभी जिलों में इस योजना को लागू किया गया है।