ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / दुर्गा पूजा में नहीं बनेंगे पंडाल और तोरण द्वार, जिला प्रशासन का सख्त...

दुर्गा पूजा में नहीं बनेंगे पंडाल और तोरण द्वार, जिला प्रशासन का सख्त निर्देश

10-Oct-2020 06:18 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI :  आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सरकारी निर्देशानुसार शनिवार को जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दिया है. डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस बार कोविड-19 को लेकर जिले में कहीं भी मेला का आयोजन नहीं किया जाएगा. लाउडस्पीकर समेत सभी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गयी है.


उन्होंने बताया कि पंडाल का निर्माण किसी विशेष थीम पर नहीं किया जा सकता है, तोरण द्वार भी नहीं बनाए जाएंगे.  प्रतिमा को छोड़कर आसपास का शेष भाग खुला रहेगा. मंदिर के आसपास किसी प्रकार के स्टॉल नहीं लगाए जाएंगे. सामूहिक प्रसाद का वितरण पर भी रोक लगा दी गई है. किसी भी प्रकार का सामूहिक भोज, अतिथियों को आमंत्रित या उद्घाटन समारोह नहीं किया जा सकता है.


डीएम ने बताया कि दुर्गा पूजा में जुलूस की अनुमति किसी भी दुर्गा पूजा समिति के लोगों को नहीं दी जाएगी. रावण का दहन भी सार्वजनिक स्थल पर नहीं किया जाएगा। रामलीला, नाच-गान, डांडिया नृत्य पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.  हर हाल में 25 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन जिला प्रशासन के द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही प्रतिमा का विसर्जन बिना जुलूस के करवाया जाएगा.


दुर्गा पूजा समितियों के सभी लोगों की यह जिम्मेदारी होगी कि अपने अपने पूजा मंदिर के भीतर में बिल्कुल भीड़ नहीं लगने देगें. माता भगवती का खोईंछा भरने में भी भीड़ नहीं लगाई जाएगी. पूजा समिति के लोगों के साथ शनिवार को एक बैठक करके सरकार द्वारा दिए गए सभी गाइड लाइन की जानकारी पूजा समिति के लोगों को दे दी जाएगी. पूजा करने के लिए आने वाले लोगों के लिए समिति को सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के साथ-साथ कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन करना होगा.