ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / दुनिया की सबसे बड़ी रोटी देख लोग रह गये हैरान, जानिये कहां बनी...

दुनिया की सबसे बड़ी रोटी देख लोग रह गये हैरान, जानिये कहां बनी 171 किलो की चपाती

09-Oct-2023 02:33 PM

By First Bihar

DESK: ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह रोटी दुनिया की सबसे बड़ी रोटी है। जिसकी वजन 171 किलो है और साइज 11x 11 फीट है।विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए लिम्का बुक, इंटरनेशनल बुक रिकॉर्ड में आवेदन भी दिया गया है। 171 किलो की बनी रोटी को देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचे थे। जहां सब्जी के साथ इस रोटी को वहां मौजूद लोगों को खिलाया गया। 


बता दें कि गिनीज वर्ल्ड में 145 किलो की रोटी बनाने का रिकॉर्ड पहले से दर्ज है। गुजरात के जामनगर में यह रिकॉर्ड दर्ज है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश की गयी है। राजस्थान के भीलवाड़ा में 171 किलो की रोटी बनाई गयी है और जामनगर के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश की गयी और विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का दावा किया जा रहा है। 


इस रोटी को बनाने में दो हजार ईंट का प्रयोग किया गया है। ईंट पर मिट्टी की परत चढाई गयी। फिर एक हजार किलो कोयले का इस्तेमाल किया गया। रोटी को बनाने में 21 हलवाई की टीम लगी थी। राजस्थानी जनमंच के जिलाध्यक्ष कैलाश सोनी के जन्मदिवस के मौके पर हरी सेवा उदासीन आश्रम में विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाई गयी। रोटी बनाने की पूरी प्रक्रिया का लाइव किया गया था। जिसके बाद इस रोटी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई। दुनिया की सबसे बड़ी रोटी को देखकर लोग भी हैरान रह गये। फिर रोटी देखने आए लोगों के बीच इसे परोसा गया। जिसे लोगों ने सब्जी के साथ बड़े चाव से खाया।