पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
13-Sep-2024 10:01 AM
By First Bihar
BUXAR : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां डंपर की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। साइकिल से मंडी जाने के दौरान यह हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर में चक्की ओपी थाना क्षेत्र के चक्की डुमरी मुख्य पथ पर शुक्रवार की अहले सुबह साइकिल सवार एक सब्जी विक्रेता की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तारकेश्वर शर्मा के रूप में की गई है। इस घटना के बाद परिजनों का मातम का माहौल बना हुआ है। फिलहाल,घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
बताया जाता है कि, चक्की ओपी थाना क्षेत्र के चक्की डुमरी मुख्य पथ पर शुक्रवार की अहले सुबह साइकिल सवार एक सब्जी विक्रेता की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह घटना चक्की डुमरी मुख्य पथ पर पचपेड़ा बरगद के समीप हुआ है। मृतक की पहचान बेयासी गांव के कृपा राय के डेरा निवासी तारकेश्वर शर्मा के रूप में की गई है।
वहीं, स्थानीय ग्रामीणों की माने तो यह घटना चक्की-डुमरी मुख्य पथ पर पंचपेड़ा बरगद के समीप हुई है। मृतक साइकिल से सब्जी लाने नया भोजपुर सब्जी मंडी जा रहा था। यह घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले चक्की-डुमरी मुख्य सड़क की स्थिति कई सालों से जर्जर होने के चलते इसपर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।
उधर, घटना के संबंध में चक्की ओपी थाना प्रभारी संजय पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक की पहचान बेयासी गांव के कृपा राय के डेरा निवासी तारकेश्वर शर्मा के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच चल रही है।