BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
03-Mar-2020 09:17 AM
DUMKA : दुमका की निचली अदालत ने देश के न्यायपालिका इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है. झारखंड के दुमका जिला कोर्ट ने एक मासूम के साथ रेप के मामले में रात भर सुनवाई की है. जिला सेशन जज मोहम्मद तौफीक उल हसन की कोर्ट में रात भर सुनवाई होती रही और मासूम से रेप के तीन आरोपी कोर्ट में मौजूद रहे.
दुमका कोर्ट ने इस मामले में रातभर सुनवाई कि वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के कड़बिंधा में 6 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और उसके बाद हत्या के मामले से जुड़ा है. घटना 5 फरवरी की है जब 6 साल की एक मासूम के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले चाचा मिट्ठू राय और अन्य आरोपियों ने बहला-फुसलाकर गैंगरेप किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद मासूम के शव को मिट्टी में दबा दिया गया बाद में पुलिस ने घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली के चर्चित निर्भया केस में एक तरफ जहां कानून की पेशियों का फायदा उठाकर आरोपी अब तक फांसी की सजा से बचते रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ दुमका की निचली अदालत ने मासूम के साथ जघन्य अपराध के मामले में एक मिसाल पेश करते हुए रात भर मामले पर सुनवाई की है. रात भर चले इस ट्रायल के बाद आरोपियों को सजा भी सुना दी गई. हिंदुस्तान के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी गैंगरेप और हत्या के मामले में 1 महीने के भीतर ही आरोपियों को सजा सुना दी गई हो.