मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
17-Jun-2023 10:37 PM
By First Bihar
PATNA: फतुहा श्मशान घाट जाने के दौरान एक बस अनियंत्रित होकर दस फीट नीचे खेत में पलट गई। बस खचाखच भरी हुई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 31 लोग घायल हो गये हैं। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि बस में करीब 52 लोग सवार थे। घायलों में एक बीएसएफ जवान समेत चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतनी भयावह थी कि बस के परखच्चे उड़ गये।
बताया जाता है कि दुल्हिन बाजार के ऐनखां गांव में रामनाथ गुप्ता की60 वर्षीय पत्नी मालती देवी का निधन हो गया था। जिनके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लोग फतुहा श्मशान घाट बस से जा रहे थे। तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और कंचनपुर गांव के पास पलट गयी। बस के पलटने से कई लोग दब गये।
55 वर्षीय शिवनाथ प्रसाद की बस से दबने के दौरान मौत हो गयी। जबकि कई लोग घायल हो गये जिन्हें आनन फानन पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल चार लोगों को पीएमसीएच भेजा है। वही मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
घायलों में जितेंद्र(32 वर्ष), श्रीकांत(31 वर्ष), रामचंद्र साहू (32 वर्ष), रामनाथ गुप्ता (32 वर्ष) मुकेश (24 वर्ष ), रामबाबू प्रसाद (25 वर्ष), जीवन प्रसाद (25 वर्ष), उदय प्रसाद (30 वर्ष), राजू (28 वर्ष), प्रमोद (30 वर्ष), अभिषेक (30 वर्ष), मुन्ना साहू (30 वर्ष), इंदू साहू (32 वर्ष), गोरक्षा (46 वर्ष), सुरेंद्र साह (35 वर्ष), सुरेश साहू (65 वर्ष), राजीव( 35 वर्ष), प्रमोद (23 वर्ष), रवि रंजन (28 वर्ष), हरेंद्र (30 वर्ष), शिव प्रसाद (29 वर्ष) गोपी (18 वर्ष), पिंटू (25वर्ष), विशाल (26 वर्ष), अजीत (30 वर्ष), ओमप्रकाश प्रसाद (52 वर्ष), कुन्नू प्रसाद (57 वर्ष), विश्वनाथ साव (50 वर्ष), संतोष (28 वर्ष), शेखर गुप्ता (38 वर्ष) और 16 वर्षीय सन्नी भी शामिल है।