मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज
15-Mar-2020 03:49 PM
DESK: ओडिशा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां कोरोना की शक में एक नवविवाहिता को प्रताड़ित किए जाने का मामला आया है. नवविवाहिता ने पति समेत अपने सुसरालवालों पर आरोप लगाया है कि कोराना वायरस के शक के चलते उसे प्रताड़ित किया है.
मामला ओडिशा के नबरनपुर जिले का है. खबर के मुताबिक महिला की शादी 2 मार्च को जयंत कुमार नाम के युवक के साथ हुई थी. शादी के दौरान उसके मायके वालों ने डिमांड के अनुसार सारे सामान दिए थे. फिर भी ससुराल वाले 5 लाख रुपये की डिमांड करने लगे.
इसी बीच महिला को सर्दी खांसी और बुखार हो गया. जिसके बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे. कोरोना का मरीज बता कर उसे फर्श पर सुलाया जाने लगा.
जिसके बाद महिला ने उमरकोट पुलिस स्टेशन में सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है महिला ने बताया कि 'पहले मेरे पति और ससुराल वालों ने मुझे दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित किया. मुझमें सर्दी और खांसी के लक्षण विकसित होने पर मुझपर कोरोना वायरस का मरीज होने का शक करने लगे. इसके बाद उन्होंने मुझे फर्श पर सोने के लिए मजबूर किया और मुझे शौचालय का उपयोग करने की भी अनुमति नहीं दी'. जिसक बाद महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर दिया गया है.