बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
28-Jul-2020 07:22 AM
DESK : 5 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगे. जिसे लेकर अयोध्या में भव्य तैयारी की जा रही है. पूरी अयोध्या में सौंदर्यीकरण और निर्माण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है.
यूपी की योगी सरकार और केंद्र सरकार मंदिर निर्माण से जुड़े हर पल को भव्य बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. इस प्रोग्राम को खास बनाने के लिए सरकार हर कोशिश में जुट गई है. भूमिपूजन को लेकर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. राम के जीवन से जुड़ी कलाकृतियां और पेंटिंग जगह-जगह बनाई जा रही हैं.
यूपी के सीएम ने कुछ दिन पहले ही अपनी यात्रा के दौरान यह साफ कर दिया था कि भूमिपूजन के आयोजन से पहले 3 दिन तक पूरे अयोध्या में दिवाली जैसा माहौल रहेगा. लोग अपने घरों में 3 दिनों तक दीपक जलाकर दिव्य दिवाली मनाएंगे.इसके साथ ही राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने बताया कि जो आयोजन है बहुत ही भव्य होगा.
भूमिपूजन के कुछ दिन पहले से ही अयोध्या में तरह-तरह के आयोजन किए जाएंगे. रामलला को भी विशेष रुप से तैयार किया जाएगा. 5 अगस्त को बुधवार है और बुधवार का रंग हरा माना जाता है इसलिए पूरे राम परिवार को हरे रंग के वस्त्र उनके पर्दे, चादर, तकिया, रजाई सब कुछ हरे रंग का होगा.