ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / दुल्हन का घूंघट उठाते ही खिसक गई पैरों तले जमीन, दूल्हा बोला- जहर...

दुल्हन का घूंघट उठाते ही खिसक गई पैरों तले जमीन, दूल्हा बोला- जहर खा के मर जाऊंगा लेकिन..

05-Feb-2023 05:00 PM

By First Bihar

DESK: धूमधाम से बारात निकली और घोड़ी पर सवार दूल्हा खुशी खुशी दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गया। दूल्हे के सगे संबंधियों ने डीजे की धून पर कमरतोड़ डांस भी किया। पूरे विधि विधान के साथ शादी संपन्न हो गई और अगले दिन दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेकर वापस घर लौट गया। दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म शुरू हुई और जैसे ही ससुराल वालों ने दुल्हन का घूंघट उठाया उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। कल तक शादी की खुशी मना रहा दूल्हा अब दुल्हन को रखने को तैयार नहीं है और जहर खाकर जान देने की बात कह रहा है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले का है।


दरअसल, हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव कटौनी के रहने वाले युवक की कैलादेवी क्षेत्र के गांव अमावती में बारात गई थी। शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा अगले दिन दुल्हन को विदा करा अपने घर कटौनी लौट आया। घर की महिलाओं ने दुल्हन को गाड़ी से उतारकर घर के अंदर ले गईं। परिवार के लोग दुल्हन का एक झलक पाने के लिए उतावले थे। इसी बीच घर की महिलाओं ने दुल्हन का घूंघट उठाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। शादी से जिस लड़की को देखा था उससे शादी नही करा कर किसी दूसरी लड़की से शादी करा दी गई थी।


फिर क्या था पूरे परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशी फीकी पड़ गई। दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन को वापस लेकर उसके घर अमरावती पहुंचे और दुल्हन को नहीं रखने की बात कही। गांव में पंचायत बुलाई गई लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकला। दूल्हा और उसके परिजनों का आरोप है कि लड़की वालों ने एक मंदबुद्धि लड़की से उसकी शादी करा दी है जबकि शादी से पहले दुल्हन की छोटी बहन को दिखाया गया था। बात थाने तक पहुंच गई है। दूल्हे का कहना है कि अगर उससे जबरदस्ती की गई तो वह जहर खाकर अपनी जान दे देगा। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश कर रही है।