ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

मातम में बदली खुशियां: शादी के लिए जा रही दुल्हन और उसके पिता को मारी गोली, बाप की मौत; बेटी घायल

27-Apr-2024 04:31 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: रोहतास में बेखौफ अपराधियों ने शादी के लिए जा रही दुल्हन और उसके पिता को गोली मार दी। गोली लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी घायल हो गई है। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया इलाके की है।


मृतक की पहचान सेमरी गांव निवासी कुंज बिहारी सिंह के रूप में हुई है जबकि उनकी बेटी नीमा कुमारी है। बताया जा रहा है कि कुंज बिहारी सिंह ने अपनी बेटी नीमा की शादी तय की थी। दिनारा के भुलनी धाम मंदिर में शादी होनी थी। कुंज बिहारी अपनी दुल्हन बनी बेटी और परिवार के लोगों को लेकर भुलनी धाम जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उनके ऊपर गोलीबारी शुरू कर दी।


फायरिंग की इस घटना में कुंज बिहारी सिंह और उनकी दुल्हन बनी बेटी को गोली लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में दोनों बाप-बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटी का इलाज जारी है। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। जमीनी विवाद में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के भतीजे पर गोली मारने के आरोप लगा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं और परिजनों में कोहराम मच गया है।