अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
20-May-2022 07:37 AM
VAISHALI: बड़ी खबर बिहार के वैशाली से आ रही है, जहां किराना दुकान में लूटपाट करने आए अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है। घटना के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ दोनों घायल युवक किराना दुकान का ही स्टाफ है।
घटना सदर थाना क्षेत्र के हरौली इस्माइलपुर की है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि तीन बाइक सवार अपराधी लूटपाट करने के लिए दुकान पहुंचे थे। इस दौरान लोगो ने एक अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया। लोगों ने अपराधी की जमकर पिटाई की। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और अधमरा हाल में अपराधी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं इस घटना में दुकान के दो स्टाफ को गोली लग गई, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल दोनो स्टाफ को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के हरौली इस्माइलपुर की है। मामला प्रकाश में आते ही इलाके में दहशत फ़ैल गया है।