ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'

Home / news / दुबई से शादी के लिए लौटा बोकारो का इंजीनियर, पापा के लिए वाइन...

दुबई से शादी के लिए लौटा बोकारो का इंजीनियर, पापा के लिए वाइन ले जा रहा था लेकिन पटना में अरेस्ट

08-Dec-2021 07:29 AM

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर यह बात दोहराते रहते हैं कि इसका प्रचार प्रसार किया जाए. आम लोगों को बिहार के शराबबंदी कानून के बारे में बताया जाए. लेकिन शराब बंदी कानून को लेकर जागरूकता और सूचना किस स्तर तक लोगों के पास पहुंची है. इसकी बानगी बीती रात पटना में देखने को मिली.


दुबई में इलेक्ट्रिक इंजीनियर का काम करने वाले बोकारो के एक युवक को पटना पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. दरअसल दुबई से लौटा यह युवक अपने साथ शराब लेकर आया था. उसे अपने घर बोकारो जाना था लेकिन पटना पहुंचने के बाद उसे रात के वक्त ट्रेन लेनी थी. इसी दौरान उसने पटना में एक को होटल के अंदर कमरा लिया और पुलिस ने जांच के दौरान शराब की बोतल बरामद की. युवक के पास से शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया.


दरअसल पटना पुलिस ने जिससे युवक को गिरफ्तार किया उसका नाम सुजीत कुमार सिंह है. सुजीत दुबई में यूएस की एक कंपनी के अंदर इलेक्ट्रिक इंजीनियर के पद पर तैनात है. 13 दिसंबर को उसकी शादी होनी है लिहाजा वह दुबई से वापस लौटा. सुजीत मूल रूप से बोकारो के sector-1 का रहने वाला है. 2 साल बाद भारत लौटे सुजीत को बिहार में शराबबंदी कानून के बारे में मालूम नहीं था. दुबई से निकलते वक्त उसने अपने पिता के लिए वाइन खरीदी. जिस का बिल भी उसके पास है पटना पहुंचने के बाद सुजीत को रात के वक्त ट्रेन से बोकारो निकलना था. 


सुजीत ने पटना के एक होटल में कमरा बुक किया लेकिन उसे होटल वालों ने बिहार में शराबबंदी कानून के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. पुलिस रूटीन चेकअप के लिए पहुंची तो होटल में ठहरे सुजीत से पूछताछ हुई. सुजीत ने बड़ी मासूमियत के साथ इस बात की जानकारी दी कि उसके पास वाइन है लेकिन उसे यह नहीं पता कि बिहार में शराबबंदी कानून क्या है. कोतवाली पुलिस ने शराब मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया खास बात यह है कि युवक ने शराब नहीं पी रखी थी. उसके पास जो शराब बरामद हुई वह भी सील पैक है. उसने पुलिस के सामने यह कहा कि वह अपने पापा के लिए दुबई से वाइन खरीद कर ला रहा है बिल भी उसके पास है.