Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम
03-Jul-2020 08:01 AM
KANPUR : कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे को दबोचने गई पुलिस टीम के ऊपर हमला होने और फिर डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद अब योगीराज में पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की है। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए विकास दुबे के तीन साथियों को मार गिराया है। कानपुर में हुई घटना के बाद कई जिलों की पुलिस को उस इलाके में तैनात कर दिया गया था। एसटीएफ लगातार एक्शन में थी और इस वक्त जो ताजा खबर आ रही है उसके मुताबिक के 3 अपराधियों को मार गिराया गया है।
कानपुर जिले की नाकेबंदी कर दी गई है। कानपुर के शिवराजपुर इलाके में बीती रात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम पहुंची थी लेकिन घात लगाकर बैठे उसके गैंग के सदस्यों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हालांकि अहले सुबह पुलिस ने शिवराजपुर इलाके से थोड़ी ही दूर पर एनकाउंटर किया और तीन अपराधियों को मार गिराया है। यह सभी विकास दुबे के साथी हैं। विकास दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है लेकिन उसे पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।
डीएसपी और थाना इंचार्ज समेत 8 पुलिस वालों के शहीद होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को फ्री हैंड देते हुए अपराधियों पर कार्रवाई करने को कहा था। इसके बाद लगातार उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारी कानपुर मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। लखनऊ से पुलिस के कई बड़े अधिकारी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। कानपुर जोन के एडीजी जेएन सिंह ने कहा है कि हमने कानपुर के अलावे कानपुर देहात और कन्नौज इलाके में भी लगातार छापेमारी की है और विकास दुबे के साथ-साथ उसके साथियों के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है।