ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / DSP के ड्राइवर को सिपाही ने खूब पीटा, राइफल तानकर बोला- आज मारिये...

DSP के ड्राइवर को सिपाही ने खूब पीटा, राइफल तानकर बोला- आज मारिये देंगे तुमको

12-Mar-2021 07:34 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बाइक खड़ा करने को लेकर DSP के ड्राइवर की एक सिपाही ने पिटाई कर दी। यही नहीं राइफल तानकर जान से मारने की धमकी दे दी। इतने से भी मन नहीं भरा तब युवकों से सादे कागज पर यह लिखवाया गया कि मारपीट की कोई घटना नहीं हुई हैै। तब जाकर डीएसपी के ड्राइवर को छोड़ा गया। सिपाही पर पिटाई का आरोप लगाते हुए ड्राइवर ने कार्रवाई की मांग की। वही औरंगाबाद एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने इस पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। 


कोर्ट परिसर में बाइक लगाने को लेकर दो युवक और पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गये। इस दौरान सिपाही ने युवकों की पिटाई कर दी। यही नहीं पिटाई के दौरान अपनी राइफल तानते हुए युवकों को जान से मारने की धमकी दे दी। हालांकि इस दौरान किसी तरह लोगों ने मामले को शांत कराया। दोनों युवकों ने सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि जिन युवकों की पिटाई की गई उसमें एक युवक इमामगंज डीएसपी का ड्राइवर है। ऐसे में पुलिसकर्मी ने अपने ही विभाग के कर्मचारी की पिटाई कर दी। डीएसपी के ड्राइवर ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की जिसके बाद औरंगाबाद एसपी ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया।