बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
15-Jan-2020 02:33 PM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है श्रीनगर से जहां सुरक्षा एजेंसियों ने डीएसपी देवेंद्र सिंह के के घर छापा मारा है. पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह के घर से 7.5 लाख रुपये कैश बरामद किये गए हैं. डीएसपी के अलावा सुरक्षा एजेंसियों ने एक बैंक ऑफिसर और एक डॉक्टर के घर की भी छानबीन की गई है. बताया जा रहा है कि इंदिरा नगर में स्थित शिव मंदिर की तलाशी भी ली गई है.
7.5 लाख कैश के साथ आर्मी बेस का मैप बरामद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीएसपी देवेंद्र सिंह के घर से छापेमारी में सेना के 15 कोर का पूरा नक्शा, साढ़े सात लाख रुपये और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किये गए हैं. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि देवेंद्र सिंह ने अपने रिश्तेदारों के घर में भी पैसा छुपाकर रखा है. छापेमारी के दौरान पूरे इलाके का जायजा लेने के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया. बता दें कि बीते शुक्रवार को डीएसपी देवेंद्र सिंह दो आतंकियों के साथ पकड़ा गया था.
SP बनने वाला था डीएसपी देवेंद्र !
डीएसपी देवेंद्र सिंह प्रमोशन के बाद एसपी बनने वाला था. पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि डीएसपी देवेंद्र सिंह का प्रमोशन पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर होने वाला था. उसका नाम उन अधिकारियों की लिस्ट में शामिल था, जो पदोन्नति पाने वाले थे. बताया जा रहा है कि डीएसपी देवेंद्र सिंह कुछ दिनों से छुट्टी पर पर था. वर्दी की आड़ में आतंकियों की मदद करने की असलियत सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां डीएसपी के ऊपर लगातार कार्रवाई कर रही हैं. खुफिया एजेंसियां उसका अतीत खंगालने में जुटी हैं.