बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति
05-Jul-2022 06:40 AM
PATNA : एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू बिहार में समर्थन मांगने आज पटना पहुंच रही हैं। आज यानी मंगलवार को मुर्मू पटना आएंगी। सुबह 10 बजे विशेष विमान से वह पटना पहुंचेंगी और पुराना सचिवालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एनडीए नेताओं से समर्थन मांगने को लेकर चर्चा के लिए होटल मौर्य जाने का उनका कार्यक्रम तय है।
द्रौपदी मुर्मू पटना में तकरीबन साढ़े तीन घंटे रहेंगी और दोपहर का भोजन करने के बाद डेढ़ बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हो जाएंगी। बिहार के श्रम मंत्री और राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रदेश के प्रभारी जीवेश मिश्रा ने सोमवार को ही इसकी जानकारी दी थी। द्रौपदी मुर्मू एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से होटल मौर्य में मिलेंगी।
द्रौपदी मुर्मू के बिहार दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मुर्मू को समर्थन देने के लिए आरजेडी और वामदलों से भी अपील की है हालांकि आरजेडी ने पहले ही यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रखा है।