Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
08-Feb-2024 12:33 PM
By First Bihar
PATNA : प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ आरएन सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में रौशन सिंह और अभिषेक कुमार नाम के दो युवकों की गिरफ्तारी हुई है। इनके पास से दो मोबाइल, एक नकली पिस्टल और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अभिषेक कुमार सालिमपुर और रौशन सिंह कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पीसी कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
दरअसल, डॉ आर एऩ सिंह विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हैं और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जजमान भी थे। डॉ आऱएन सिंह पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित हो चुके हैं। इस वाकये की खबर मिलने के बाद सकते में आय़ी पटना पुलिस ने कहा है कि रंगदारी मांगने वाले की पहचान कर ली गयी औऱ उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।
घटना के बारे में मिली खबर के मुताबिक डॉ आरएन सिंह को फोन कर रंगदारी मांगी गयी थी। इस संबंध में पटना के कंकड़बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। डॉ आरएन सिंह का क्लीनिक कंकड़बाग इलाके में ही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उस नंबर को ट्रेस किया, जिससे रंगदारी मांगी गयी थी। पुलिस की छानबीन में उस व्यक्ति का पता चल गया है, जिसने डॉ आऱएन सिंह को कॉल किया था।
रंगदारी मांगने वाले ने डॉ आऱएन सिंह के मोबाइल नंबर पर कॉल किया था। हालांकि डॉक्टर उस समय व्यस्त थे, इसलिए उनके निजी सहायक ने फोन रिसीव किया था। डॉ आरएन सिंह ने बताया कि फोन करने वाले कहा कि पैसे नहीं दिये तो पुराना दौर दिखा देंगे। इसके बाद उन्होंने पटना पुलिस को मामले की जानकारी दी।
घटना के संबंध में पटना के सिटी एसपी पूर्वी ने बताया कि पुलिस को एक डॉक्टर से फोन पर रंगदारी मांगने की जानकारी मिली है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गयी है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।