सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
23-Apr-2023 09:37 AM
By First Bihar
AURANGABAD : उत्तर प्रदेश में डॉन ब्रदर्स को पुलिस के सामने गोली मारकर हत्या और जम्मू - कश्मीर में सेना पर हुए हमले को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रही है तो वहीं सत्तारूढ़ दलों के नेता भी अपने ही अंदाज में विपक्ष को जवाब दे रही है। इसी कड़ी में भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि, भारत में अब आतंकियों और बदमाशों को बिरयानी नहीं बल्कि गोलियां खिलाई जाती है।
दरअसल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राष्ट्रीय जनता दल के गढ़ बारूण में पूर्व विधायक स्वर्गीय नारायण सिंह की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां राय ने कहा कि - भारत के तरफ अब नापाक इरादों से देखने वाले को बिरयानी नहीं गोली खिलाई जाती है। आज का भारत 21वीं सदी का भारत है यहां दोस्तों के साथ दोस्ती और दुश्मनों के साथ उसी के अंदाज में बात की जाती है।
नित्यानंद राय ने कहा कि, देश का इतिहास उलट कर देख लिया जाए यह पहले सीरियल ब्लास्ट हुआ करते थे बेवकूफ बेकसूर लोगों की जान जाती थी लेकिन अब भारतीय सैनिक एक गोली में चार चार आतंकियों को मार गिराते हैं ऐसी ताकत और साहस आज सेना में भरे हुए हैं। अब हमलोग आतंकियों को बिरयानी नहीं बल्कि गोली खिलाते हैं।
इसके आगे राय ने कहा कि, आज भारतीय जनता पार्टी का ही जलवा है कि आतंकी भय से कश्मीर को खाली कर रहे हैं। इससे पहले की सरकार में वहां की हालत क्या थी और अभी क्या है यह बात किसी के छुपी हुई नहीं है। पूर्व की सरकार में सैनिक पीट जाते थे लेकिन बंदूक नहीं उठाते थे। मगर आज आतंकियों की सोच से पहले ही हमारे जवान उनकी सीने में गोली दाग देते है। अब सेना के जवानों के ऊपर पत्थर नहीं फूल फेंके जाते हैं. क्योंकि केंद्र सरकार ने नया भारत सबके सामने प्रस्तुत किया है। अब हमलोग घर में घुसकर आतंकियों से बदला लेते हैं।
आपको बताते चलें कि, नित्यानंद नबीनगर विधानसभा के राजद विधायक भीम सिंह के पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय नारायण सिंह के सातवें पुण्यतिथि के मौके पर औरंगाबाद के बारुण में पहुंचे थे। जहां राय के पहुंचते ही राजद के गढ़ में भी हरतरफ भगवा झंडा नजर आ रहा था। इसके साथ ही सभा को संबोधित करने के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कई बिंदुओं पर चर्चा किया तथा नारायण बाबू के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डालते हुए उनके विचार धारा पर चलने की बात कही।