BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
04-Nov-2022 12:03 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: खबर मधेपुरा की है, जहां एक दोस्त ने ही अपने दोस्त को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया। घटना ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के सुखासन सिसवापट्टी, वार्ड नंबर 8 की है। मृतक की पहचान सुरेश यादव के बेटे मनीष कुमार के रूप में की गई है।
परिजनों का कहना है कि मनीष की हत्या उनके गांव के ही नवल किशोर यादव के बेटे विभूति कुमार और लाल ने की है। दरअसल, मनीष, बिभूति और लाल आपस में गहरे दोस्त थे। गुरुवार की शाम ये तीनों एकसाथ ही बैठे हुए थे, उनलोगों ने मनीष को बगल के ही एक दुकान जाने को कहा तो मनीष ने वहां जाने से मना कर दिया। इसको लेकर दोस्तों के बीच विवाद हो गया।
गुस्से में विभूति ने लाल के पास रखे पिस्टल से मनीष को गोली मार दी। आसपास के लोगों ने मनीष को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही ग्वालपाडा थाना ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है। घटना को लेकर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि परिजनों ने मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।