PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
19-Apr-2024 11:05 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधनी पटना से एक पति की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां पति ने कर्ज चुकाने के लिए दोस्त से अपनी पत्नी की सौदा कर दिया। यह घटना दानापुर की है। घटना नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ की है। पीड़िता ने पति और उसके दोस्त चंदन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार,दोस्त से कर्ज की माफी के लिए उसको अपने घर बुला लिया और पत्नी पर उसके साथ रहने का दबाव बनाने लगा। पत्नी ने जब पति की इस घिनौनी हरकत का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। गुस्साए पति ने पत्नी को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका पति नशेड़ी है। वह बहुत पीता है और हमेशा नशे में उसके साथ मारपीट करता था।
पीड़िता का आरोप है कि पास में ही रहने वाला चंदन नशीला पदार्थ बेचता है। उसके पति ने नशे के लिए उससे हजारों रुपये कर्ज ले रखा है। नशे के कारण वह काम नहीं करता और घर आकर अपनी पत्नी को ही प्रताड़ित करता है। नशे की वजह से पूरा परिवार परेशान है। पत्नी जैसे तैसे गुजारा करती है। कुछ दिनों से चंदन उस शख्स पर उधार चुकाने के लिए दबाव बना रहा था।
जब पैसों का जुगाड़ नहीं हो सका तो उसने चंदन के सामने अपनी पत्नी को ऑफर कर दिया। बात तय हो जाने पर बुधवार की रातत वह चंदन को घर लेकर आया और कर्ज उतारने के बदले में पत्नी को उसके साथ रहने को कहने लगा। जब पत्नी इस बात का विरोध करने लगी तो पति और उसके दोस्त ने मिलकर उसके साथमारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पति ने पत्नी के गले में रस्सी डाल चाकू से उसके हाथ पर कई बार वार किये। दूसरे दिन वह अपने भाई के साथ दानापुर थाने पहुंची और पति व दोस्त के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
उधर, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता के साथ लिया है। दानापुर थानेदार प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि पुलिस पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर छानबीन करने में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।