ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

रेप के दोषी पूर्व विधायक का दिखा जलवा, राजबल्लभ यादव ने मेडिकल जांच के बहाने IGIMS में लगाई चौपाल

07-Dec-2021 11:45 AM

PATNA : नवादा में क्लॉस 9 की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ जेल में जाने के बाद भी उनका मनोबल नहीं टूटा है. इसका नजारा सका नजारा सोमवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान (IGIMS) संस्थान में दिखा है. हॉस्पिटल आने का बहाना तो मेडिकल चेकअप का था. लेकिन यहां पूर्व विधायक की क्षेत्र के लोगों के साथ चौपाल लगी है.


आपको बता दें कि जब राजबल्लभ यादव IGIMS में जब मेडिकल चेकअप के लिए पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें आजाद कर दिया और पुलिस के जवान राजबल्लभ से कुछ दूरी पर खड़े हो गए. जानकारी के अनुसार राजबल्लभ. GIMS परिसर में पहले से मौजूद नवादा की विधायक राजबल्लभ की पत्नी विभा देवी के साथ एक दर्जन से अधिक क्षेत्र के लोग भी मौजूद थे. वहां समर्थकों ने राजबल्लभ यादव के साथ खाना-पीना के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की. लेकिन इस दौरान पुलिस ने भी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया और सजायाफ्ता कैदी होने का बावजूद पूर्व विधायक इधर-उधर घूमते नजर आए.


बता दें नवादा में साल 2016 में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना हुई थी. जिसका आरोप राष्ट्रीय जनता दल के विधायक राजबल्लभ यादव पर लगा था. जिसके बाद विधायक पर आरोप लगने के बाद राजद से निलंबित कर दिया गया था. जहां पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई और 50 हजार का जुर्माना भी लगाया था. आरजेडी के पूर्व विधायक पर सबूत में छेड़छाड़ करने के साथ कई गंभीर आरोप लगा था. बात दें पटना के तत्कालीन DIG शालीन ने इस मामले में काफी सख्ती दिखाई थी और जांच में राजबल्लभ का कोई प्रभाव नहीं दी.