PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
24-Apr-2024 08:56 AM
By First Bihar
PATNA : देशभर में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम 5 बजे देश के 12 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस चरण में बिहार की भी पांच लोकसभा सीटें हैं। जिसमें भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और बांका में 26 अप्रैल को मतदान होने हैं। इन 5 सीटों पर किशनगंज ऐसी सीट है, जिसपर कांग्रेस का उम्मीदवार पिछली बार विजयी हुआ था। जबकि चारों सीटें एनडीए के कब्जे में चली गई थी।
वहीं, दूसरे चरण में बिहार में अजीत शर्मा, दुलाल चंद गोस्वामी, संतोष कुशवाहा, पप्पू यादव, बीमा भारती, मोहम्मद जावेद जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। लेकिन इन सबसे रोचक मुकाबला पूर्णिया और किशनगंज में होगा। जहां पूर्णिया में पप्पू यादव के मैदान में आने से लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है तो वहीं किशनगंज की सीट कांग्रेस के खाते में है। लेकिन इस बार अख्तरुल इमान एआईएमआईएम के टिकट पर वहां ताल ठोंक रहे हैं।
इसके साथ ही देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भागलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने लालू परिवार और राहुल गाँधी पर जमकर हमला किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजद के हुकुम और हुकूमत को आपने लंबे समय तक देखा है। इसकी सारी शक्ति इसी में खर्च हो जाती है। कैसे गांव-देहात को पिछड़ा बनाकर छोड़ दिया था। देश और बिहार की जनता को इन लोगो ने मूर्ख बनाकर रखा है। जो सपना बाबा भीमराव अंबेडकर ने देखा था, कर्पूरी ठाकुर ने देखा था, अगर उसे सचमुच कोई पूरा कर रहा है तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
उधर, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा जबकि आखिरी 7वां चरण 1 जून को होगा। इसके नतीजे 4 जून को आएंगे। मतलब साफ है कि 4 जून को ही पता चलेगा कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा। इससे पहले फर्स्ट फेज की वोटिंग में काफी ही कम संख्या में मतदाता बूथ तक पहुंचे थे। ऐसे में अब देखना है कि दूसरे चरण में कितने लोग मतदान करने पहुंचते हैं।