ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / दूर हुई शिक्षकों की बड़ी समस्या, अब इस तारीख को अकाउंट में आ...

दूर हुई शिक्षकों की बड़ी समस्या, अब इस तारीख को अकाउंट में आ जाएगी सैलरी; पाठक का आदेश

18-Feb-2024 09:45 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के शिक्षकों की बड़ी समस्या को केके पाठक ने दूर कर दिया है। अब, सूबे शिक्षकों की सैलरी देने में देरी नहीं होगी और एक तारीख को अकाउंट में सैलरी आ जाएगी। इसको लेकर  केके पाठक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को सख्त निर्देश जारी किए हैं। केके पाठक के इस फैसले से शिक्षकों में खुशी की लहर दौर गई है।


दरअसल, राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत करीब छह लाख शिक्षकों को हर माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित होगा। इनमें प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक समेत अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलों में शिक्षकों को हर हाल में एक तारीख को वेतन भुगतान करने का आदेश दिया है।


केके पाठक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को हिदायत देते हुए कहा है कि- नियमित और नियोजित, दोनों कोटि के शिक्षकों को हर माह की पहली तारीख को वेतन उनके बैंक खाते में सुनिश्चित कराना अनिवार्य है। अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि सभी शिक्षकों को वेतन देने हेतु जब विभाग की ओर से सभी जिलों को राशि अग्रिम उपलब्ध करायी जाती है तो फिर हर माह की एक तारीख को उन्हें वेतन उपलब्ध कराना अनिवार्य है।


उधर, पाठक ने यह निर्देश दिया है कि सभी डीईओ अपने-अपने जिलों में वेतन भुगतान की सारी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि आगे से इसको लेकर कोई शिकायत मिलती है तो फिर डीईओ को इस मामले की उचित और न्यायसंगत वजह बतानी होगी।