ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / PM मोदी अहमदाबाद पहुंचे, थोड़ी देर में डोनाल्ड ट्रंप भी आने वाले हैं

PM मोदी अहमदाबाद पहुंचे, थोड़ी देर में डोनाल्ड ट्रंप भी आने वाले हैं

24-Feb-2020 10:41 AM

AHMADABAD : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर पहुंचने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। पीएम मोदी अहमदाबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। भारत पहुंचने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदी में ट्वीट करते हुए कहा है कि हम रास्ते में हैं कुछ ही घंटों में हम सब से मिलेंगे। डॉनल्ड ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हम भारत आने के लिए तत्पर हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है 'भारत आपकी यात्रा का इंतजार कर रहा है. यह दौरा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेगा. आपसे जल्द ही अहमदाबाद में मुलाकात होगी'

अमेरिकी राष्ट्रपति अमदाबाद में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले हैं। उनके स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया है। ट्रंप अपने 36 घंटे के भारत दौरे में अपनी पत्नी, बेटी, दामाद के साथ पहुंचे हैं। ट्रंप भारत के 3 शहरों का दौरा करने वाले हैं। अहमदाबाद से वह आज ही आगरा पहुंचेंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे। उसके बाद डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली जाएंगे।