ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में

Home / news / डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर करेंगे नीतीश कुमार, अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने का...

डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर करेंगे नीतीश कुमार, अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने का मिल गया न्योता

22-Feb-2020 07:30 PM

DELHI: भारत के दो दिनों के दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की मुलाकात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी होगी. नीतीश कुमार देश के कुछ चुनिंदा नेताओं में शामिल किये गये हैं जो अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के साथ डिनर करेंगे. नीतीश कुमार को इसका न्योता मिल गया है.


राष्ट्रपति भवन से मिला न्योता

सरकारी सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार को राष्ट्रपति भवन से न्योता भेज दिया गया है. दो दिनों के भारत दौरे पर आ रहे डोनाल़्ड ट्रंप और उनकी पत्नी के सम्मान में 25 फरवरी की रात राष्ट्रपति भवन में भोज रखा गया है. इस भोज में शामिल होने के लिए नीतीश को भी न्योता दिया गया है. नीतीश कुमार देश के कुछ चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं जिन्हें ट्रंप के साथ भोजन का न्योता मिला है.

केंद्र सरकार से मिल रही खबर के मुताबिक 25 फरवरी की रात में आयोजित भोज में बिहार के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिसा, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया गया है. इसके अलावा केंद्र सरकार में शामिल चुनिंदा मंत्रियों को ही इस भोज में शामिल होने का न्योता मिला है. ये तमाम लोग ट्रंप परिवार के साथ भोजन करेंगे.

हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय में अब तक न्योता मिलने की बात की पुष्टि नहीं की है. लेकिन दिल्ली से आ रही खबरों के मुताबिक नीतीश कुमार को न्योता भेज दिया गया है.

गौरतलब है कि ट्रंप परिवार से मिलने का मौका चंद ही लोगों को मिल रहा है. मेलानिया ट्रंप 25 फरवरी को दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में जाकर हैप्पीनेस क्लास देखेंगी और बच्चों से बात करेंगी. लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को वहां निमंत्रित नहीं किया गया है. इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने गहरी नाराजगी भी जाहिर की है.