छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
04-Jul-2022 11:34 AM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को कंधे की हड्डी टूटने के बाद पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालू प्रसाद पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है, जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। पारस अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल लालू प्रसाद की हालत सामान्य बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक लालू प्रसाद पहले से कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनकी हालत पर पूरी नजर रखी जा रही है।
दरअसल, रविवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का दाहिना कंधा टूट गया था। सीढ़ियों से गिरने के कारण उनके कंधे में फ्रैक्चर हुआ था। 10 सर्कूलर रोड राबड़ी आवास में सीढ़ियों से उतरने के दौरान उनका पैर फिसल गया था और संतुलन बिगड़ने के कारण लालू प्रसाद गिर गए थे। लालू के कमर और कंधे में चोट आई थी। जिसके बाद उनकी एमआरआई कराई गई थी।
रविवार की देर रात लालू की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी जिसके बाद सोमवार सुबह 4 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पटना स्थित पारस अस्पताल में लालू प्रसाद को भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लालू का इलाज कर रही है। फिलहाल लालू प्रसाद की स्थिति सामान्य बताई जा रहा है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। पारस अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद की स्थिति सामान्य बनी हुई है, डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है।