ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / डॉक्टर से मांगी 5 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने...

डॉक्टर से मांगी 5 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने एक को उठाया

26-Jun-2023 10:16 PM

By MANOJ KUMAR

SHEOHAR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने शिवहर जिले में एक डॉक्टर से पांच लाख की रंगदारी मांगी है। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। रंगदारी की मांग को लेकर डॉक्टर के क्लिनिक में पर्चा भी लगा दिया है। 


इस पर्चे में नोटिस लिखा गया है कि डॉ. शर्मा...पांच लाख रुपया देना है जहां फोन करेंगे वहां पहुंचा देना है अगर रुपया नहीं पहुंचा तो बुरी तरह से हत्या कर देंगे। जो आदमी साथ में रहेगा उसको भी गोली मार देंगे। कितना दिन छिपकर रहेगा। जिस दिन मौका मिल जाएगा उसी दिन आपकों साफ कर देंगे। 


दरअसल शिवहर जिले के तरियानी में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी एक चिकित्सक से बदमाशों ने पांच लाख की रंगदारी डिमांड की है और हत्या की धमकी दी है। धमकीभरा पर्चा मिलने के बाद डॉ. शर्मा काफी दहशत में हैं। इलाके में धमकीभरे खत से सनसनी फैल गयी है। इसकी सूचना मिलते ही तरियानी थाने के थानेदार शोभाकांत पासवान सुमहुति बाजार स्थित चिकित्सक डॉ एस. एल. शर्मा के क्लीनिक में पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। 


थानाध्यक्ष शोभा कांत पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर शहर के अंबाला निवासी बीएएमएस चिकित्सक डॉक्टर सोनेलाल शर्मा ने सुमहुति बाजार के पास कुशीनगर खोल रखी है. क्लिनिक के पास ही उनका आवास भी है. पुलिस ने जब हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की तो पता चला है पर्चा फेंकने वाला व्यक्ति ग्रामीण डॉक्टर है और क्लिनिक खुलने के कारण उसका बाजार खत्म हो रही थी जिसके कारण रंगदारी की मांग की। उन्हें लगा था कि इस डर से डॉक्टर जिला छोड़कर भाग जाएंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।