BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप
01-Jul-2020 11:58 AM
DESK : देश और दुनिया इस वक़्त एक गंभीर संकट से घिरा हुआ है. इस संकट के घड़ी में दुनियाभर के डॉक्टरों ने जो काम किया है वो सराहनीय है. इस लड़ाई में उनका साथ स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अन्य लोगों ने भी दिया है. जिस ईमानदारी से देश के डॉक्टर्स इस संकट से दुनिया को उबारने में लगे हैं उसको नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता.
डॉक्टर्स डे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए उन्हें धरती का भगवान कहा है. आगे वो लिखते है कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ भारत में जो स्वास्थ्यकर्मी शानदार लड़ाई लड़ रहे हैं, देश उन्हें सलाम करता है. अगर मां हमें जन्म देती है, तो कई बार डॉक्टर पुनर्जन्म देते हैं. इस संकट के समय में अस्पताल में जो सफेद कपड़े पहनकर हमारी सेवा कर रहे हैं, वो ईश्वर का ही रूप हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी. अमित शाह ने लिखा की आज कोरोना वायरस के खिलाफ जो डॉक्टर फ्रंटफुट पर लड़ाई लड़ रहे हैं, वो उन्हें सलाम करते हैं. देश को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं.
जैसा कि आप जानते हैं कि कोरोना वायरस की अब तक कोई वैक्सीन नहीं आई है, ऐसे में अगर कोई मरीज ठीक होकर घर लौट रहा है तो वो उन्ही डॉक्टरों की देखभाल और सही वक्त पर इलाज का नतीजा है. यही कारण है कि इस संकट की घड़ी में दुनियाभर में डॉक्टर्स की तारीफ हो रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी. राहुल गांधी आज इस मौके पर कई स्वास्थ्यकर्मियों से सीधे संवाद भी करेंगे.
आप को बता दें कि, डॉक्टर डे डॉ. बिधान चंद्रा रॉय को सम्मान में मनाया जाता है. ये पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे.