बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
06-Feb-2021 08:33 AM
DESK : मानसिक तनाव की वजह से डॉक्टर बाप-बेटे ने खुदकुशी कर ली. बेटे के शव के पास से 3 सुसाइड नोट भी बरामद किये गए हैं. बेटे के सुसाइड नोट में लिखा था, 'अब और सहा नहीं जाता.' वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है.
मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूति खंड क्षेत्र का है जहां डॉक्टर पिता और बेटे ने खुदकुशी कर ली है. पिता और पुत्र दोनों डॉक्टर थे और पुलिस को 3 सुसाइड नोट मिले हैं. बेटे के शव के पास से सुसाइड नोट मिले हैं जिसमें एक में लिखा है, 'अब सहा नहीं जाता'. जानकारी के अनुसार बाप-बेटे दोनों साथ में ही रहते थे. एक ही घर के अलग-अलग कमरे में पिता और बेटे का शव मिला है.
ऐसा बताया जा रहा है कि बाप-बेटे ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान 75 वर्षीय माधव कृष्ण तिवारी और उनके बेटे 46 वर्षीय गौरव तिवारी के रूप में की गई है. पुलिस ने मृतक गौरव तिवारी के पास से 3 सुसाइड नोट बरामद किए हैं, लेकिन मृतक पिता के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पिता और बेटे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस जांच कर रही है.