ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती

Home / news / डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी बिना वर्दी के सैनिक, कोरोना जैसे अदृश्य दुश्मन को देंगे...

डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी बिना वर्दी के सैनिक, कोरोना जैसे अदृश्य दुश्मन को देंगे मात : पीएम

01-Jun-2020 12:54 PM

DELHI : पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कोविड-19 वायरस अदृश्य दुश्मन है लेकिन हमारे अपराजेय फ्रंटलाइन वर्कर्स उसे मात देंगे। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को बिना वर्दी के सैनिक बताते हुए उम्मीद जताई कि कोरोना के खिलाफ जंग में भारत जीतेगा। पीएम मोदी ने कहा कि मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि हमारे वो योद्धा जो इस बीमारी से सामने से लड़ रहे हैं, उनके खिलाफ किसी तरह की हिंसा, गालीगलौज और अभद्र व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


पीएम मोदी ने कहा कि जैसे दूसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया बदल गई वैसे ही कोरोना के बाद दुनिया पूरी तरह से बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले वैश्विकरण को लेकर आर्थिक मसले पर चर्चा होती थी, लेकिन अब मानवता के आधार पर चर्चा करना जरूरी होगा।आज आयुष्मान भारत की वजह से देश में एक करोड़ से अधिक लोगों को राहत पहुंची है और उनका मुफ्त में इलाज हुआ है। हमारा लक्ष्य है कि देश में वैश्विक लेवल की मेडिकल सुविधाएं शुरू की जाएं, इसके अलावा हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने का लक्ष्य रखा गया है।


पीएम मोदी ने बेंगलुरू स्थित राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंस के सिल्वर जुबली कार्यक्रम को संबोधित किया। कोरोना संकट के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि 25 साल का मतलब राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अपने युवावस्था में है। यह उम्र और भी बड़ा सोचने और बेहतर करने की है।