ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / मस्जिद खाली करने को तैयार नहीं थे मौलाना, डोभाल पहुंचे तो शुरू हुआ...

मस्जिद खाली करने को तैयार नहीं थे मौलाना, डोभाल पहुंचे तो शुरू हुआ 'ऑपरेशन मरकज'

01-Apr-2020 12:21 PM

DELHI: निमाजुद्दीन के पास मौजूद मरकज को खाली कराने में काफी मुश्किलों का सामने करना पड़ा है. मस्जिद के मौलाना साद खाली करने को तैयार नहीं थे. इसको लेकर दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां बात कर रही थी. लेकिन नहीं माने तो तब रात 2 बजे डोभाल मनाने के लिए पहुंचे. तब जाकर मस्जिद को खाली कराया गया. बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से आग्रह किया कि वह जमात को मस्जिद खाली करने के लिए राजी करें.


कराई गई मस्जिद की सफाई

बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों ने मरकज में कोरोना संक्रमण की खबर सभी राज्यों और पुलिस को दिया था. डोभाल के पहल पर ही 167 तबलीगी वर्कर्स को हॉस्पिटल में भर्ती कराने पर सहमत हुआ था. यही नहीं डोभाल के कहने पर ही के जमात नेता मस्जिद की भी सफाई को राजी हुए थे. मस्जिद को सैनिटाइज किया गया.

बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज से कोरोना का संक्रमण फैला.लॉकडाउन के बाद दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में 1400 लोग ठहरे हुए थे. इस जमात में बड़ी तादाद में विदेशी भी शामिल थे. इनमें ज्यादातर मलेशिया और इंडोनेशिया के नागरिक शामिल थे. इस जमात में शामिल मलेशिया की युवती झारखंड पहुंची थी. जो कोरोना पॉजिटिव मिली. इसे अलावे आंध्रप्रदेश में इस जमानत में शामिल हुए 6 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. इस जमात में शामिल हुए सैकड़ों लोगों को कोरोना संदिग्ध पाया गया है. रिपोर्ट आना बाकी है.