ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

दो सिर और एक धड़ वाली भैंस की बछिया के जन्म के बाद खटाल में उमड़ी लोगों की भीड़

24-Feb-2021 02:14 PM

DESK: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक भैंस ने दो सिर और एक धड़ वाली बछिया को जन्म दिया है जो स्वस्थ बतायी जा रही है। कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल वार्ड में दो सिर और एक धड़ वाली बछिया का जन्म इलाके में कौतूहल का विषय बना हुआ है।


दो सिर और एक धड़ वाली बछिया के जन्म की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बछिया को देखकर लोग भी आश्चर्यचकित हो गये। खटाल के मालिक राममूरत यादव ने बताया कि सुबह से ही भैंस को प्रसव कराने की तैयारी थी घंटों मशक्कत के बाद एक धड़ और दो सिर की बछिया का जन्म हुआ। भैंस और उसकी बछिया दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं। बछिया के जन्म के बाद तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इसे लेकर पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है कोई इसे शुभ संकेत मान रहा है तो कोई इसे अशुभ बता रहा है।


एक धड़ और दो सिर वाली बछिया का एक झलक पाने के लिए खटाल में लोगों के आने का सिलसिला जारी है। कई दूसरे इलाके के लोग भी यहां पहुंच रहे हैं। वही मीडिया में यह खबर आने के बाद दूर दराज से भी लोग भैंस की बछिया को देखने पहुंच रहे हैं।