Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर
21-Aug-2024 09:22 PM
By First Bihar
DESK: दो सगी बहनों ने अपने-अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचा ली। दोनों की शादी पंचायत की रजामंदी के बाद करवाई गयी। शादी के बाद दोनों बहने अपने पति के साथ खुशी-खुशी ससुराल चली गयी। लेकिन इधर मां ने नाबालिग बेटियों को अगवा करने का आरोप दोनों दामाद पर लगाया और दोनों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया वही गांव के भी तीन लोगों को लड़की को भगाने में मदद करने का आरोप लगाते हुए केस में नाम दर्ज कराया। अब दोनों नाबालिग जोड़ों की शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
मामला उत्तर प्रदेश के बरेली की है जहां दो बेटियों ने अपनी पसंद से मंदिर में शादी रचा ली। दोनों बहनों का प्रेम-प्रसंग काफी दिन से चल रहा था। सिरौली की दोनों बहनों में एक गांव के ही राहुल से प्यार करती थी जबकि दूसरी बहन बदायूं के दौलतपुर निवासी राहुल को चाहती थी। एक दिन दोनों बहनों ने अपने-अपने प्रेमी से शादी करने की सोची। दोनों ने अपने परिजनों को यह बात बतायी लेकिन मां शादी के लिए तैयार नहीं हुई। इसे लेकर मां और बेटी के बीच जमकर विवाद हुआ।
मामला गांव के पंचायत में पहुंच गया जहां दोनों का शादी उसके प्रेमी के साथ कराने का फैसला लिया गया। पंचायत के फैसले के बाद दोनों बहनों की शादी ग्रामीणों ने मंदिर में करवा दी। शादी के बाद दोनों अपने-अपने पति के साथ ससुराल चली गयी। लेकिन पंचायत के फैसले और बेटी की शादी से नाराज मां ने दोनों दामाद अमन और राहुल के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर दिया।
दोनों पर नाबालिग बेटियों को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया। यह भी शिकायत किया कि घर से कीमती जेवर और कैश भी दोनों बेटी ले गई हैं। महिला का यह भी आरोप है कि पिपरिया वीरपुर पंचायत ने दो नाबालिग लड़कियों की शादी करवा दी है। दोनों की उम्र 16 और 14 साल है। नाबालिग बच्ची की पंचायत और ग्रामीणों ने मिलकर शादी करवाई है। महिला ने गांव के तीन लोगों पर भी बेटियों को भगाने का आरोप लगाया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही दोनों बेटियां अपने-अपने ससुराल में रह रही है। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।