पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे
04-Jul-2022 07:51 PM
By SAURABH KUMAR
SHEOHER: शिवहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों भाई जेल से घर लौट रहा था तभी दोनों की हत्या की गयी।
शिवहर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों भाई कोर्ट से अपने परिचित की जमानत करा घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने रेजमा पुल के पास दोनों भाइयों को गोलियों से छलनी कर दिया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों भाइयों की पहचान रेजमा निवासी केश्वर पासवान और रामलाल पासवान के रूप में की गई है।
इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने बताया है कि मृतक किसी का बेलर बना था और कोर्ट से जमानत दिलाकर घर लौट रहा था। डीएसपी संजय कुमार और नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने बताया अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।