Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
17-Mar-2024 04:08 PM
By First Bihar
DELHI: देश में लोकसभा चुनाव के साथ ही कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव की तारीखों का एलान शनिवार को चुनाव आयोग ने किया था। वोटिंग के साथ मतगणना की तारीखों का भी एलान किया गया था। चुनाव आयोग ने कहा था कि लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को होगी और उसी के साथ विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती भी होगी लेकिन अब उसमें थोड़ा बदलाव किया गया है।
दरअसल, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा का कार्यकाल 2 जून को खत्म हो रहा है। ऐसे में 2 जून तक हर हालत में मतगणना का काम पूरा हो जाना चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए 4 जून की तारीख तय की थी, उसमें बदलाव किया है। अब अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव की मतगणना 2 जून को ही होगी। चार जून के बजाए अब दो जून को ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे।
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा की दो और विधानसभा की 60 सीटों पर चुनाव होने हैं। वहीं सिक्किम में लोकसभा की केवल एक सीट और विधानसभा की 32 सीटें के लिए वोटिंग होगी। 20 मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसके बाद नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है, जबकि 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 30 मार्च तक चुनाव से अपना नाम वापस ले सकेंगे।