LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार
18-May-2024 03:59 PM
By First Bihar
NAWADA : बिहार के नवादा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रास्ता को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष देखने को मिला है। इस हादसे में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा कि इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जिले के कौआकोल प्रखंड के चुंगवा गांव की है। जहां दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गयी। इस मारपीट के दौरान 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिसमें तीन लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों की लिस्ट में अशोक यादव की पत्नी मिंता देवी, कांति देवी, पिंटू कुमार रामस्वरूप यादव और संतोष कुमार शामिल हैं।
वहीं, इस मामले में घायल युवक ने बताया कि 5 साल से 6 फीट चौड़े रास्ते को लेकर मुकेश कुमार से उनका विवाद चल रहा था। वह कई बार रास्ते को लेकर विवाद कर चुका है। कई बार समझौता भी हुआ लेकिन मुकेश कुमार बाद में मानता ही नहीं था। आज फिर विवाद हो गया और सभी लोग मारपीट पर उतर आए। इसी विवाद को लेकर आपस में मारपीट हुई है। जिसमें एक ही परिवार के हम छह लोग जख्मी हो गये।
उधर, सूबे में जमीन विवाद में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अभी कुछ दिन पहले ही बगहा के चखनी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। जहां सूचना के बाद तत्काल पहुंची पुलिस की टीम ने मामले को शांत करा दिया। वहीं, पुलिस अभी भी उक्त विवादित जमीन पर धारा- 144 लगाने की कार्रवाई में जुटी है। ताकि फिर से विवाद न हो सके।