Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र
18-Nov-2023 04:52 AM
By First Bihar
NAWADA : बिहार में इन दिनों हिंसा के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। चाहे वह मामला जमीन से जुड़ा हुआ हो या फिर इसके पीछे की वजह कुछ अलग ही क्यों न हो। बाबजूद इसके हिंसा के मामले कम नहीं हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आया है। जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील गाना बजाने को लेकर दो गुटों में जमकर भिडंत हुई है।
थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। पूरा गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय थाना को दी गई। सूचना के उपरांत पुलिस गांव में पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ।
बताया जा रहा है कि, जुलूस जब दूसरे वर्ग के लोगों के क्षेत्र में गया तब डीजे पर अश्लील गाना बजाया गया। जिसका टोला के लोगों ने विरोध किया। उस दिन भी हल्की झड़प हुई थी, लेकिन फिर मामला शांत हो गया था। हालांकि, गाना बजाने से रोकने पर पूजा करने वाले लोगों ने इसे अपनी नाक का सवाल बना लिया था।
बताया जा रहा है कि, प्लानिंग की गई थी और शुक्रवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने घरों पर ईंट-पत्थर से आक्रमण कर दिया। बचाव में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी ईंट-पत्थर चलाए। घटना के दौरान गोलीबारी होने की बात कही जा रही है। इस घटना में पूजा समिति के पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों की एक बोलोरो, दो टोटो और एक ट्रैक्टर को ईंट-पत्थर से चूर-चूर कर देने की सूचना मिली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।