ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / ओवरटेक के चक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, दो बसों की भीषण...

ओवरटेक के चक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, दो बसों की भीषण टक्कर में 21 लोग घायल, एक की हालत नाजुक

29-Jul-2023 02:18 PM

By First Bihar

DESK: महाराष्ट्र में ओवरटेक के चक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही दो दर्जन लोग घायल हो गये हैं जिन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिन्हें आईसीयू में रखा गया है। दरअसल दो बसों के बीच भीषण टक्कर में 2 महिला सहित  आधा दर्जन लोगों की जान चली गयी है। 


हादसा महाराष्ट्र के बुलढाणा के मलकापुर कस्बा स्थित फ्लाइओवर पर शनिवार की देर रात 2 बजकर 30 मिनट पर हुई है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बालाजी ट्रैवल्स बस अमरनाथ से यात्रियों को लेकर हिंगोली लौट रही थी जबकि दूसरी बस नासिक की ओर जा रही थी।   


नासिक की ओर जा रही प्राइवेट बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से आ रही बालाजी बस से सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बस के परचख्खे उड़ गये। फ्लाइओवर पर इस हादसे के दौरान अफरा-तफरी मच गयी। कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। 


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बस में सवार घायल यात्रियों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां एक पैसेंजर की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जो अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। वही इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी है। जिनमें दो  महिला भी शामिल है। पुलिस ने 6 शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।