मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
07-Jun-2024 05:13 PM
By First Bihar
PATNA : पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। जहां प्रेम-प्रसंग में ई-रिक्शा चालक ने दो बहनों पर चाकू से हमला कर दिया है। जिससे दोनों बहने बुरी तरह घायल हो गयी हैं। आनन-फानन में दोनों बहनों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। वही आरोपी ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना दीघा स्थित रामजी चक की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पड़ोसी ई-रिक्शा चालक एक साथ दो बहनों से प्यार करता था। बड़ी बहन शादीशुदा है तो छोटी बहन अविवाहित है। दोनों की पहचान 28 वर्षीय प्रीति और 19 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। जबकि आरोपी ई-रिक्शा चालक की पहचान रामजी चक निवासी गोविंद कुमार के रूप में की गई है। दोनों बहनों पर गोविंद की गंदी नजर थी।
मिली जानकारी के अनुसार विगत गुरुवार (6 जून) को वट-सावित्री पूजा को लेकर दोनों सगी बहनों के साथ गोविंद का झगड़ा हुआ था। झगड़ा क्यों हुआ, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इसी झगड़े के एक दिन बाद ई-रिक्शा चालक गोविंद ने एक साथ दोनों बहनों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों बहन बुरी तरह घायल हो गयी।
आनन-फानन में स्थानीय लोग दोनों को पीएमसीएच ले गये, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही आरोपी ई-रिक्शा चालक गोविंद घटना के बाद से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।