ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
21-Feb-2022 09:42 PM
By RANJAN
SASARAM: प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शादी समारोह हो या बर्थडे पार्टी या फिर तिलक समारोह यू कहे कि खुशी के हर मौके पर लोग फायरिंग करते देखे जाते हैं। समाज में शान और शौकत बनी रही इसे लेकर कुछ लोग इस तरह की ओछी हरकत करते हैं। सासाराम में शादी के मौके पर हर्ष फायरिंग करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो की फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
सख्ती के बावजूद लोग आए दिन हर्ष फायरिंग करते देखे जा रहे हैं। फायरिंग करते फोटो भी खिचवाते है ताकि सोशल मीडिया पर वे फेमस हो जाए। कुछ लोग तो समाज में खौफ बनाए रखने के लिए इस तरह का हथकंडा अपनाते हैं। खुशी के मौके पर ऐसा करते समय वे जरा भी नहीं सोचते ही कही गलती से किसी को गोली ना लग जाएगी तब क्या होगा। कभी-कभी तो शादियां की खुशियां इन लोगों के कारण गम में तब्दिल हो जाती है।
अब यह नया मामला देखिए जो सासाराम से सामने आई है जो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है। जहां शादी समारोह में पिस्टल से एक शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। डीजे पर डांस करने के दौरान हर्ष फायरिंग की गयी। तभी किसी ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में करीब 8 लोग डीजे पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। सभी शादी के जश्न में डूबे हैं। इसी बीच एक युवक अपना पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगता है। हालांकि कि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता लेकिन बताया जाता है कि यह वायरल वीडियो सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौबेया गांव की है। वायरल वीडियो में जो शख्स फायरिंग कर रहा है वह एक पूर्व महिला मुखिया का पति हैं। फिलहाल रोहतास पुलिस इस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है। वही इस वायरल वीडियो की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।