बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
03-Oct-2024 04:06 PM
By First Bihar
DESK: त्योहारो के सीजन को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नवरात्रि के मौके पर सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि दिवाली के मौके पर सरकार उज्ज्वला योजना की लाभुक महिलाओं को फ्री सिलेंडर देगी।
दरअसल, त्योहारों को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की है। बैठक में सीएम ने निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं को दिवाली में एलपीजी सिलेंडर फ्री देना है। ऐसे में संबंधित विभाग के अधिकारी जितनी जल्दी हो सके इसकी औपचारिकताएं पूरी कर लें।
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, “दीपावली के अवसर पर ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के सभी लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर वितरित किया जाना है। इस संबंध में समय से सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं। प्रत्येक दशा में दीपावली से पहले सभी लाभार्थियों के घर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाना चाहिए”।
मुख्यमंत्री के इस एलान के बाद अधिकारी काम में लग गए हैं। राज्य के लगभग दो करोड़ परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और त्योहारों की खुशी दोगुनी हो जाएगी। दिवाली में गरीब महिलाओं को फ्री सिलेंडर का फैसला राज्य की महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है।
बता दें कि यूपी मे विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता से वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनी तो साल में दो बार फ्री गैस सिलेंडर दिया जाएगा। पहली बार दिवाली और दूसरी बार होली में उज्जवला योजना के लाभुकों को फ्री एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। अब जब दिवाली आने वाली है तो योगी अपने वादे को पूरा करने जा रहे हैं।