मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
20-May-2024 08:35 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में शादी के 19 साल बाद दोनों पैर से दिव्यांग पति को छोड़ पत्नी चंडीगढ़ फरार हो गयी। घर में रखे एक लाख कैश और जेवरात भी लेकर चली गयी और साथ में अपने दोनों बच्चों को ले गयी है। पत्नी के चंडीगढ भागने के बाद पीड़ित दिव्यांग पति ने थाने में आवेदन दिया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
मामला जमुई जिले के बरहट प्रखंड का है जहां जीवनभर साथ रहने और दोनों पैर से दिव्यांग व्यक्ति की सेवा करने की बात कहकर महिला ने उससे शादी रचा ली। दो बच्चों के जन्म के बाद महिला ने बात-बात पर कलह करना शुरू कर दिया। शादी के 19 साल बाद महिला ने मौका पाकर घर में रखे एक लाख कैश और गहने की चोरी कर ली और पति को छोड़कर चंडीगढ़ फरार हो गयी। अपने दो बच्चों को भी वो अपने साथ ले गयी है।
बताया जाता है कि चंडीगढ़ में महिला की बहन रहती है उसकी के घर पर वो चली गयी है। पीड़ित ने बरहट थाने में इस बात की शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। बरहट थाना क्षेत्र के नुम्मर गांव के निवासी रामविलास कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित दोनों पैर से दिव्यांग हैं। साल 2005 में उनकी शादी बरबीघा की रहने वाली पुतुल देवी के साथ मंदिर में हिन्दू रिति रिवाज के साथ हुई थी। तब महिला ने उनकी सेवा करने की बात कही थी। जब पहली संतान हुआ तो वह बच्चे को लेकर चंडीगढ़ भाग गई।
बड़ी मुश्किल से उसे घर वापस लाया गया। फिर कुछ वर्ष सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन फिर दूसरा संतान भी हुआ। तब भी सब ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन अब वो मेरे साथ नहीं रहना चाहती है। पति ने बताया की अभी तक वो चार बार भागी है। इस बार पता चला कि वह अपने बहन के घर चंडीगढ़ में ही है। लेकिन पता नहीं होने के कारण हम वहां नहीं पहुंच पा रहे है।
पति ने आरोप लगाया कि मेरी पत्नी घर में रखे करीब एक लाख कैश और आभूषण चोरी करके अपनी बहन के पास चंडीगढ़ भाग गई। पति ने बताया कि उसे बुलाने का प्रयास किया तो उसने आने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने बताया की वह दोनों बच्चे 7 वर्षीय बादल और 4 वर्षीय आकाश को देने से भी इनकार कर दिया। पीड़ित पति ने बरहट पुलिस को न्याय की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।