ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Home / news / दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैलीय चित्र पर...

दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

20-May-2024 09:18 PM

By First Bihar

PATNA: BJP के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील कुमार मोदी के परिजनों से मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर पहुंचे। दिवंगत सुशील मोदी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर सोमवार की शाम पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और अन्य बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे राजेन्द्र नगर स्थित बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम दिवंगत सुशील कुमार मोदी के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। 


इसके बाद प्रधानमंत्री बीजेपी प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए। जहां चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ उन्होंने बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर बिहार बीजेपी के नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में पीएम मोदी पांच चरण के संपन्न हो चुके चुनाव का फीडबैक ली और अगले दो चरण के चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को जरूरी चुनावी टिप्स दिये।


प्रदेश कार्यालय में बैठक करने के बाद प्रधानमंत्री राजभवन के लिए रवाना हुए। राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद मंगलवार को वह सीवान के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां पीएम मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पूर्वी चंपारण में चुनावी रैली करेंगे। सीवान में वह जेडीयू उम्मीदवार विजय लक्ष्मी कुशवाहा के लिए वोट मांगेंगे जबकि महाराजगंज में पार्टी प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के लिए वोट की अपील करेंगे जबकि पूर्वी चंपारण में राधामोहन सिंह के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।news imagenews imagenews imagenews image

news image